नाहन के डॉ वाई एस परमार पी जी कॉलेज में महाविद्यालय छात्र संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सबरंग का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। गीत गजल लोक नृत्य ,वेस्टर्न डांस ,क्लासिकल डांस आदि का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम भारद्वाज ने बतायाकि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता और साथ ही उनके आत्मविश्वास के साथ सहयोग की भावना भी बढ़ती है।