Sirmaur Uday

विचार से विकास

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के होनहार बच्चों को किया सम्मानित

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के 10 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर स्थानीय लोगों तथा स्कूल प्रशासन को वार्षिक समारोह की बधाई देते हुए उन्होंने कहा किविद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त, व्यवसायिक तथा आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है जिसके तहत शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढ़ाचे को सुदृढ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने  शिक्षकों तथा अभिभावकों से आह्वान किया कि वह बच्चों में अच्छे संस्कार तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व बारे शिक्षित करें ताकि बड़े होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें।उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा युग को ध्यान में रखकर ही विद्यार्थियों को  लग्न व मेहनत के साथ अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *