Sirmaur Uday

विचार से विकास

देश को स्वास्थय हब के रूप में किया जा रहा है विकसित ,प्रदेश में बढ़ी स्वास्थय सेवाएं :सांसद सुरेश कश्यप

आज से दस वर्ष पूर्व जन औषधी केंद्र यानि जेनेरिक दवाएं लोगो को सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का कार्य शुरू हुआ था। इसी दिवस को राष्ट्रीय जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने नाहन के जन औषधि केंद्र का दौरा किया और वहां पर दवाओं की स्तिथि सहित अन्य जानकारियां भी लीं। स्वास्थय विभाग जिला सिरमौर ने इस अवसर पर लोगो को जेनेरिक दवाओं बारे जागरूक भी किया।
सांसद सुरेश कश्यप ने बतायाकि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से 20 से 25 प्रतिशत सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और देश भर में 15 हजार जन औषधी केंद्र खोले गए हैं इनका लक्ष्य आमजन को सस्ती ,गुणवत्तापूर्ण दवाएं आमजन को उपलब्ध करना है इस समय इन केंद्रों माध्यम से 2047 दवाएं उपलब्ध हो रही हैं इसके इलावा 300 सर्जिकल उपकरण भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहाकि आज विश्व में देश को स्वास्थय क्षेत्र के लिए जाना जाता है और जल्द ही इसे स्वास्थय हब के रूप में विकसित किया जायेगा ,इसके अतिरिक्त प्रदेश में भी स्वास्थय सेवाओं में वृद्धि हुई है और एम्स जैसे संस्थान मिले हैं। इन्हे और अधिक विकसित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *