Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन केंद्रीय कारागार में मामूली विवाद पर आपस में भिड़े तीन हत्यारोपी कैदी

जिला सिरमौर के नाहन  में स्तिथ आदर्श केंद्रीय कारागार में मामूली कहासुनी पर तीन हत्यारोपी  कैदीआपस में भीड़ गए। और आपस में मारपीट शुरू कर  दी इस पर बीच  बचाव करने वाले कैदियों ने भी हुड़दंग मचाया। मिली जानकारी के अनुसार जेल के दरवाजे पर खड़े एक केडी ने दूसरे को साइड में होने को कहा  तो दूसरे ने मजाक में कह  दियाकि यहां से जहाज निकालना  है क्या। बीएस इसी बात को लेकर 3  कैदी  आपस में भीड़ गए। बात इतनी बढ़ गयी कि  एक कैदी  ने खुद को जान से मरने की धमकियां देते हुए खुद का सर दीवार पर पटकने का प्रयास किया। लेकिन जेल स्टाफ की मुस्तैदी से किसी भी कैदी  को कोई नुकसान नहीं हुआ। विवाद अधिक बढ़ने पर जेल प्रशासन ने पुलिस को सुचना दी। जेल अधीक्षक भी मोके पर पहुंचे ,देर रत तक पुलिस व् जेल अधीक्षक जेल में ही मौजूद रहे। जेल प्रशासन ने सी सी टी वी  कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना भी पुलिस को  दिखाई। जिसमे सारा हुड़दंग रिकॉर्ड हुआ है। ए एस पी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बतायाकि जेल के कैदियों के बीच  मारपीट की सुचना मिलते हो पुलिस की टीम को जेल में भेजा गया। वहीं सेंट्रल जेल के अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने बतायाकि तीनो केडी हत्या आरोप में जेल में हैं और घटना की सुचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में किसी भी कैदी  को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। समय रहते जेल अधिकारियों व् स्टाफ ने स्तिथि पर काबू प् लिया और तीनो कैदियों को अलग अलग रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *