होली के पर्व पर आज देश सहित सिरमौर जिला में भी होली धूमधाम के साथ मनाई गयी। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने अपने कार्यालय परिसर में कार्यक्रताओं के साथ होली का पर्व मनाया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहाकि होली एक प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है और प्रदेश में अलग अलग जिलों में अलग तरीकों से इसे मनाया जाता है। हर जिला की अपनी अलग होली मनाने की पहचान है। उन्होंने कामना कि होली पर प्रदेश उन्नति के मार्ग परबढ़े।