सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है इसी कड़ी में नाहन कच्चा टैंक पुलिस की एक टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर स्थानीय नाहन निवासी आकाश वर्मा से 3. 8 ग्राम चिट्टा /हेरोइन पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार जब कच्चा टैंक पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो उन्हें एक गुप्त सुचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड नाहन में चिट्टा बेचने का धंधा करता है। इस सुचना पर पुलिस की टीम ने तलाशी ली और उस दौरान एक व्यक्ति आकाश वर्मा उर्फ़ सोनू पुत्र स्व सतीश कुमार निवासी मकान नंबर 136 /7 बाजार गुन्नू घाट तहसील नाहन जिला सिरमौर के कब्जे से 3. 8 ग्राम चिट्टा /हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। जिसपर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है।