डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में आयोजित विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद का द्वितीय और अंतिम दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन सचिव डॉ. पंकज चांडक (जिला नोडल अधिकारी, सिरमौर) ने बताया कि वक्ताओं ने प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा तथा नीतिगत प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका को समझने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित कियाप्रतियोगिता के बाद 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया, जो शिमला में 25,26 मार्च को अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों में तनिष्का, शिवम, ईशा शर्मा, तनुजा कुमारी, ईशा पुंडीर, रंजना, पायल शर्मा, हिमांश शर्मा, नीरज और अंशिका शामिल हैं।