सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है और नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के जिला देहरादून के दो व्यक्तियों को 8 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की एस आई यू टीम पोंटा साहेब में यमुना पुल के पास गश्त पर थी तो गुप्त सुचना के आधार पर निर्माणाधीन पुल के पास दो व्यक्तियों आदिल पुत्र स्व निसार अली निवासी कुंजा ग्रांट तहसील विकास नगर व् साहबज़ाद पुत्र यूसुफ निवासी कुंजा ग्रांट डाकघर ढाली पुर तहसील विकास नगर जिला देहरादून उत्तराखंड के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा /हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पोंटा साहेब में एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जाँच की जा रही है। सिरमौर पुलिस ने अभीतकिस वर्ष में 3 महीनो के भीतर एन डी पी एस एक्ट में 52 अभियोग पंजीकृत किये हैं और कुल 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है।