Sirmaur Uday

विचार से विकास

सितारा पोर्टल पर प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो के उत्पादों की मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी

:नेचुरल फार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती दिन प्रतिदिन लोक प्रिय हो रही है और इस जहरमुक्त खेती को और अधिक बढ़ावा देने के उदेशीय से सरकार  भी प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती से बने उत्पादों की सम्पूर्ण जानकारी व् किसान जो इस खेती से जुड़ें हैं उनकी खेती बारे जानकारी देने के उदेशीय से अब सितारा नाम से पोर्टल बनाया गया है जिसमे प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो की खेती बाड़ी  से लेकर वो कौन  सी फसलें इस विधि से उगाते  हैं सब इसमें उपलब्ध होंगी। कोई भी उपभोक्ता जो प्राकृतिक खेती के उत्पाद ले रहा है उसे वस्तु पर लगे बार कोड से गूगल पर सर्च करने पर सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इससे जहां उपभोक्ता को गुणवत्ता वाला उत्पाद मिलेगा वहीं नेचुरल फार्मिंग उत्पाद की विश्वसनीयता भी साफ होगी।
परियोजना निदेशक आत्मा सिरमौर डॉ साहेब  सिंह ने बतायाकि जिला में 11  हजार 500  किसान प्राकृतिक विधि से खेती कर  रहे हैं। इन उत्पादों की सम्पूर्ण जानकारी हेतु किसानो व् उनके उत्पादों को सितारा पोर्टल पर चढ़ाया गया है जहां से उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा ,और उपभोक्ता को प्राकृतिक खेती से बने उत्पाद के साथ साथ किसान बारे भी सम्पूर्ण जानकारी मि जाएगी। उसे उत्पाद पर लग्र बार कोड़  को स्कैन  करना है और गूगल पर उसे सम्पूर्ण  सुचना मिल जाएगी। जिला में अभीतक 9200  किसानो को सितारा पोर्टल पर अपलोड  किया जा चूका है।
उल्रेखनीय हैकि इस पोर्टल से जहां उपभोक्ता को प्राकृतिक खेती उत्पाद बारे जानकारी मिलेगी वहीं उसे सही वस्तु भी उपलब्ध होगी। इससे प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *