Sirmaur Uday

विचार से विकास

गौ कसी मामले में बड़ी कार्रवाई: हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,10 गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने गौ कसी मामले में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों राज्यों के पुलिस अधीक्षकों ने इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस घटना में शामिल अंतरराज्यीय गौ-तस्कर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र से 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि सिरमौर पुलिस के पुरुवाला थाना के अंतर्गत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह सभी एक संगठित गिरोह बनाकर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के मास्टरमाइंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर पहले से ही पशु क्रूरता से जुड़े 11 मामले दर्ज है।
गोकशी की घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सिरमौर पहुंचे और सिरमौर के SP से मुलाकात कर संयुक्त रणनीति बनाई। दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए साझा अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पहले भी पशु क्रूरता और गोकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इन अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता, गोकशी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चिंत नेगी,  SSP देहरादून के मंगलवार को प्रेस वार्ता में इन तमाम बातों का खुलासा किया।
एसएसपी देहरादून और एसपी सिरमौर ने संयुक्त बैठक कर रणनीति तैयार की। दोनों राज्यों की पुलिस ने पूर्व में गोकशी के मामलों में जेल गए अपराधियों की सूची साझा की और वर्तमान में जमानत पर छूटे आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। सूचना के आधार पर सोमवार सुबह विकास नगर पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि सिरमौर पुलिस ने भी देर रात तक 2 आरोपियों को पुरुवाला से पकड़ा।
दोनों राज्यों की पुलिस की सतर्कता और भविष्य की रणनीति भी तैयार की है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। दोनों राज्यों की पुलिस अब नियमित रूप से संयुक्त ऑपरेशन चलाएगी। उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गोकशी गिरोह का पर्दाफाश हुआ और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *