सिरमौर जिला में अब मौसम बदलने लगा है और गर्मियों ने अपनी दस्तक देनी आरम्भ कर दी है। गर्मियों में जिला में वनो की आग जैसी घटनाओं में तेजी आती है जिसके चलते काफी बहुमूल्य वन सम्पदा का नुकसान भी होता है। पिछले वर्ष भी वनो में आग व् अन्य आगजनी के बहुत मामले सामने आये थे। बेशक जिला अग्निशमन विभाग ने उन पर काबू भी पाया था। इस वर्ष विभाग ने फायर सीजन को देखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे पूर्व विभाग ने मॉकड्रिल के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया है ताकि आग की घटनाओं को होने ही न दिया जाये। इसके इलावा महानिदेशक अग्नि शमन शिमला ने पहले से ही फायर सीजन को लेकर तुरंत कार्यवाई बारे निर्देश भी जारी किये हैं।
कमांडेंट होमगार्ड्स जिला सिरमौर तोता राम ने बतायाकि विभाग का प्रयास रहेगा की कम से कम आगजनी की घटनाए हों इसके लिए कई बार लोगो को जागरूक भी किया गया है। नाहन ,पोंटा साहेब व् काला अम्ब में लगे फायर हाइड्रेंट्स चेक किये जा चुके हैं और अधिक हाइड्रेंट्स लगाने बारे प्रशासन व् जलशक्ति विभाग को पत्र लिखे गए हैं। इसके इलावा जहां हाइड्रेंट्स नहीं हैं वहां पर ऐसे प्राकृतिक जल स्त्रोत्रों को चिन्हित किया गया है जहां से आपातकाल में जल लिया जा सके। जिला में लगभ्ग 100 ऐसे स्थान चिन्हित किये जा चुके हैं। इसके इलावा वन आग को लेकर भी ऐसे स्थान चयनित किये जा चुके हैं जहां पर आग की आशंका बनी रहती है। आह संवेदनशील ब्लेक स्पॉट्स भी चिन्हित किये गए हैं।
उन्होंने बतायाकि इसके इलावा फायर टेंडर्स ,छोटे अग्निशमन वाहन ,मोटर साइकल आदि भी तैनात हैं और पर्याप्त स्टाफ के तैनाती की जा चुकी है।
कुल मिलाकर सिरमौर में फायर सीजन से निपटने को अग्नि शमन विभाग पूरी तरह से सावधान है।