Sirmaur Uday

विचार से विकास

बनेठी में देवता शिरगुल बैसाखी मेला 12 और 13 अप्रैल को ,नाहन के विधायक अजय सोलंकी करेंगे मेले का समापन

खंड विकास नाहन की बनेठी पंचायत में देवता शिरगुल बैखासी मेला 12 और 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ समाज सेवी और पूर्व रोड सेफ्टी अध्यक्ष अमरजीत परमार और समापन नाहन के विधायक अजय सोलंकी करेंगे। समाजसेवी एवं कारोबारी विनोज शर्मा कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंंगेमेला कमेटी अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि सुबह 8 बजे शिरगुल मंदिर में गायत्री जाप होगा। 10 बजे से शाम 6 बजे तक 16 वर्ष से कम आयु वर्ग और ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले होंगे। 13 अप्रैल को सुबह 7 बजे शिरगुल मंदिर में गायत्री जाप होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक बच्चों की 100 और 200 मीटर दौड़, लड़कियों की तीन टांग वाली दौड़, टॉफी दौड़, एक किलोमीटर की ओपन दौड़ और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 11:30 बजे से 3 बजे तक भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें लोक कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *