Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र महक रहे बुरांस के फूलों से।

प्रकृति ने मनुष्य को बहुत कुछ निशुल्क प्रदान किया है ऐसे ही सिरमौर जिला के ऊँचे पहाड़ी क्षेत्र हरिपुरधार ,राजगढ़ क्षेत्र इन दिनों बुरांस के फूलों से महक रहे हैं। ये फूल इन इलाकों के जंगलों में लगे हुए हैं जोकि देखने में जहां अति सुंदर होते हैं वहीं अनेक आयुर्वेदिक गुणों से भी भरे हैं। बुरांस के फूलों से गर्मियों में स्क्वेश बनता है इसके इलावा इसका जैम  व् चटनी भी बनाई जाती है। स्थानीय स्तर पर महिलाओं ने इसके प्रयोग करना शुरू किया है व् महिला संव्य सहायता समूह इन फूलों को इकठा करके इनसे विभिन्न उत्पाद बना रही है और अपनी आमदनी भी बढ़ा रही हैं। रेणुकाजी क्षेत्र के संगड़ाह ,हरिपुरधार में कई महिला समूह इन दिनों बुरांस से विभिन्न उत्पाद बना रहे हैं। इसके इलावा भी स्थानीय लोग भी घरेलू प्रयोग के लिए इन फूलों का उपयोग करते हैं। राजगढ़ में फल विधायन केंद्र में  भी इन दिनों बुरांस के फूलों से कई उत्पाद बनाने का कार्य चला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *