Sirmaur Uday

विचार से विकास

बैशाखी संक्रांति पर श्री रेणुका जी तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु

सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं धार्मिक नगरी श्री रेणुका जी में आज बैसाखी संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। इससे पूर्व सुबह रेणुकाजी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया भगवान परशुराम देवठी में सुबह से लोग कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं और उसके बाद माता रेणुकाजी के मंदिर में शीश नवै रहे हैं। श्री रेणुकाजी तीर्थ में बैसाख संक्रांति पर लोग शीश नवाने पहुंचते हैं और पवित्र रेणुकाजी झील में स्नान करना भी श्रेष्ठ माना जाता है।
मंदिर में आये श्रद्धालुओं ने बतायाकि भगवान परशुराम सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं और संक्रांति पर खास तौर पर दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *