जिला टीबी फोरम व जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में हुई।
उपायुक्त ने सिरमौर जिला की सभी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आगे आने की अपील की। उपायुक्त ने सभी पंचायतों मे टीबी फोरम समितियां बनाने के आदेश दिये जिनमें उप प्रधान अध्यक्ष, मेडिकल अधिकारी सदस्य सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पंचायत सदस्य भी शामिल होगे। यह समितियां अपने क्षेत्र में टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा टीबी की रोगियों को चिन्हित करेगी।उन्होंने बताया कि जिला की जो पंचायतें लगातार 3 वर्षो तक टीबी मुक्त रहेगी उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में इस वर्ष 20 पंचायतों को टीबी मुक्त होने के लिए सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा।