;जिला सिरमौर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाये हुए है और गत दिनों भी कई नशे के सौदागर पकड़े गए हैं. पुलिस नशे के समूल नाश को लेकर प्रयासरत है। यदि बात करें वर्ष 2025 में अभीतक पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट में 65 मामले दर्ज किये हैं जिनमे 95 आरोपियों को पकड़ा गया है। इन पकड़े गए आरोपियों में से 72 हिमाचली हैं जबकि 23 गैर हिमाचली शामिल हैं। इनमे महिलाएं भी शामिल हैं। इसके इलावा नशे से जुड़े लोगो की सम्पति जब्त की जा रही है।
ए एस पी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बतायाकि कल भी पोंटा पुलिस ने एक नशे के सौदागर को पकड़ा है और पुलिस विशेष अभियान के तहत कड़ी कार्यवाई कर रही है। जिला में 65 मामले एन डी पी एस एक्ट के दर्ज हुए हैं जिसमे 95 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।