पंडित दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन के तहत नगरों में रोजगार प्रदान करने का कार्य अभी तक किया गया है। लेकिन अब केन्द्र सरकार शहरी क्षेत्रों में और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के उदेशीय से एन यू एल एम 02 यानि दीनदयाल जन आजीविका योजना लेकर आयी है। इसके तहत नगर परिषद की अध्यक्षता में कई विभाग मिलकर कार्य करेंगे जिसे टास्क कमेटी कहा गया है जोकि शहरी इलाकों में जाकर रोजगार से वंचित लोगो व् रोजगार की संभावनाओं को लेकर डेटा इकठा करेगी और फिर उसके आधार पर रोजगार के नए अवसर पैदा किये जायेंगे।
इसी कड़ी में आज नगर परिषद नाहन में बैठक का आयोजन किया गया इसमें पुलिस ,सामाजिक अधिकारिता ,शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने भाग लिया। इसमें टास्क कमेटी का गठन किया गया है जोकि यह सर्वे डेटा व् अन्य सुचना एकत्रित करेगी।
नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बतायाकि जन आजीविका योजना के तहत आज टास्क कमेटी का गठन किया गया है जोकि रोजगार सृजन को लेकर डेटा उपलब्ध कराएगी। उसके बाद योजना के अनुसार रोजगार के नए अवसर पैदा करने व् लोगो को इससे जोड़ने का कार्य किया जायेगा।