सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र में बाग पशोग पंचायत के ग्रामीण आज नाहन पहुंचे औए एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इसमें स्थानीय रणबीर सूद व् जगदेव कुमार ने बतायाकि बाग पशोग पंचायत में कई कार्यों में वित्तीय अनियमिताएं बरती गयी है और नई निर्माण कार्यों के बिल भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने सुचना के अधिकार में जो दस्तावेज प्राप्त किये हैं उनसे साफ़ जाहिर हो रहा है पंचायत में बेंच लगाने ,पंचायत में निर्माण कार्यों व् जल जीवन मिशन के तहत भारी गड़बड़ियां की गयी हैं। उन्होंने इस बारे में उपायुक्त सिरमौर सहित सभी अधिकारीयों को अवगत कराया मगर कोई कार्यवाई नहीं हुई है। जल जीवन मिशन में वो कह रही हैं कि 75 लाख का कार्य किया है जबकि जल शक्ति विभाग कुछ और ही कह रहा है उन्होंने इस बारे उच्च न्यायालय में भी केस दायर किया है।