जम्मू कश्मीत के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर आज नाहन में विश्व हिन्दू परिषद के सौजन्य से एक रोष रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया और पाकिस्तान के विरोध नारेबाजी की। वक्ताओं ने इस मौके पर कहाकि धर्म के आधार पर तरह की आतंकी घटनाओं के भर्त्स्ना करना जरूरी है। इसके साथ ही सनातनी हिन्दुओं को भ एकता के साथ संगठित होने की जरूरत है। विश्व हिन्दू परिषद के संदीप शर्मा ने कहा कि पहलगाम की घटना में पाकिस्तान आर्मी का हाथ है और ऐसे में उन्हें मुँह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। हिन्दू समाज को भी एक व् संगठित होने की जरूरत है और आपसी भेदभाव भुलाकर एक होना आवश्यक है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की कश्मीर की घटना शर्मनाक है और इसकी जितनी भर्त्स्ना की जाये कम है। धर्म क्र आधार पर इस तरह की बर्बरता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी इस विषय को लेकर गंभीर हैं और अपना दौरा छोड़कर वापिस आकर स्तिथि पर नजर रखें हुए हैं और जो निर्देश उन्होंने दिए हैं वो न केवल पाकिस्तान अपितु विश्व के लिए भी हैं।