उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा में नवनिर्मित चार कमरों का लोकार्पण किया।
इस दौरान जन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के मूलभूत ढाँचे के सुदृ़ीकरण की ओर विशेष ध्यान दे रही है ताकि राज्य के विद्यार्थियों को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके तथा प्रदेश में शिक्षा का स्तर मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि टिटियाणा स्कूल को मिडल से हाई तथा हाई से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा भी कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि एक समय सड़क टिटियाणा से बहुत दूर हुआ करती थी तथा टिटियाणा व आस पास के गांव में पैदल ही जाना पड़ता था आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र का लगभग हर गांव सड़क से जुड़ा है
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के समय दस हज़ार करोड़ का विनाश होने से प्रदेश को आर्थिक नुक़सान हुआ। इसके उपरांत केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली राशि में भी कटौती की गई है परन्तु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है जल्द ही हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बन कर मॉडल राज्य के रूप में उभरेगा।