भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपकमल में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीवहीं कार्यक्रम के दौरान नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में अपने करीब आधा दर्जन सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.गौर हो भावन शर्मा अपने समय की तेजतरार भाजपा नेत्री स्वर्गीय सुश्री श्यामा शर्मा के भाई का पोता है। श्याम शर्मा 90 के दशक में मंत्री भी रह चुकी थी।