Sirmaur Uday

विचार से विकास

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व् उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पहुंचे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में हुआ भव्य स्वागत ,खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय के किया उद्घाटन।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में शिलाई विधान सभा क्षेत्र के रोनहाट में खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय का शुभारंभ किया।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रोनहाट में खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय खोले जाने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि इससे पहले अध्यापकों को खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बकरास जाना पड़ता था अब उन्हें यह सुविधा रोनहाट में ही प्राप्त हो होगी।
उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ से अधिक के विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं जिनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन शिलाई विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है जिनके पूर्ण होते ही क्षेत्रवासियों को इनका लाभ प्राप्त होगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की बधाई दी।उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की सराहना करते हुए कहा कि वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र से छः बार के विजेता है तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता है उनका परिवार निष्ठा के साथ इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय पहले प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र के दौरान हर्षवर्धन चौहान ने सरकार बचाने में अहम भूमिका निभाई थी तथा देव भूमि हिमाचल में यह षड्यंत्र असफल साबित हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पर विश्वास जताते हुए पुनः बहुमत प्रदान किया।