हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर ओवरलोडिंग की शिकायत पर परिवहन विभाग नेविशेष अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान विभाग की टीम ने 19 वाहनों को कब्जे में लिया।अभियान में ई-रिक्शा की भी जांच की गई तो 14 को दस्तावेज पूरे न होने पर जब्त किया गया। 3 ऐसे ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए, जिनमें लकड़ी लदी हुई थी। वहीं दो अन्य राज्यों के रिक्शा भी जब्त किए गए हैं।इस विशेष कार्यवाई में विभाग ने 12.50 लाख रुपए का राजस्व भी जुटा दिया।
काफी समय से विभाग के पास ओवरलोडिंग को लेकर शिकायतें आ रही थीं और हिमाचल उत्तराखंड से अधिकांश शिकायतें मिल रही थीं। कि 9 टन पास होने के बावजूद भी तर्कों में 40 -40 तन चुना पत्थर धोया जा रहा है। आर टी ओ सोना चंदेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए सुबह से इलाके पर दबिश दी और कड़ी कार्यवाई के बाद ओवर लोडिंग पर अंकुश का एक कड़ा संदेश भी दिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल ने बतायाकि बताया कि पांवटा साहिब क्षेत्र के बांगरन, बहराल व बाता पुल इत्यादि जगहों पर वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 72 चालान किए गए। इसमें से 32 ट्रकों में ओवरलोडिंग पाई गई।