प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में परिवहन निगम की बसों में दूर यात्रा में वृद्धि की है इससे पूर्व न्यनूतम किराया भी दस रूपये किया गया है। इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस किराया वृद्धि को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस समय जहां देश पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दे रहा है और हमारी सेनाएं लगातार अदम्य साहस का परिचय दे रही हैं। ऐसे समय पे प्रदेश सरकार इस तरह के फैसले ले रही है।
डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि इस समय देसज में युद्ध जैसे हालात हैं हमारी सेना दुश्मन से बहादुरी से जवाब दे रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने जो प्रदेश में एच आर टी सी के किराये में वृद्धि की है वो बिलकुल अनुचित निर्णय है।