Sirmaur Uday

विचार से विकास

शंखनाद सामाजिक संगठन ने 16 विभूतियों को प्रदान किया विशिष्ट सम्मान

प्रदेशस्तर पर लेखन ,रंगमंच ,साहित्य ,संगीत ,मीडिया और समासेवा के लिए विगत दस -पन्द्रह वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रहे शंखनाद सामाजिक संगठन ने नाहन में एक भव्य सम्मान समारोह में  लेखन ,कला ,रंगमंच ,साहित्य ,पत्रकारिता और चित्रकला के क्षेत्र में प्रदेशस्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 विभूतियों को शंखनाद विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव से विभूषित किया , संस्था के निदेशक सम्पादक डॉ.श्रीकांत अकेला और राज्यअध्यक्ष  ललित शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश कला ,भाषा और संस्कृति अकादमी के सहयोग से शंखनाद सामाजिक संगठन ने 16 विशिष्टजनों को सम्मानित किया ज़िन्होने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके कला संगीत, लेखन ,पत्रकारिता, साहित्य और रंगमंच में खूब नाम कमाया है , इस विशिष्ट सम्मान समारोह के  मुख्य अतिथि के रूप में  पदमश्री श्री विद्यानन्द सरैक ,प्रसिद्ध लोक संस्कृति कलाकार जिला सिरमौर थे.

,सिरमौर गौरव से सम्मानित लोगों में .मंडी से डॉ गंगा राम राजी  प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लेखक , ऊना से लेखक चिंतक साहित्यकार और प्रसिद्ध चिकित्सक  डॉ.अजय पाठक ,शिमला कुमारसेंन से लेखक , साहित्यकार प्रसिद्ध इतिहासकार
डॉ.हिमेन्द्र बाली ,मंडी से .वरिष्ठ  लेखक और कहानीकार और प्रसिद्ध पत्रकार .श्री मुरारी शर्मा .,शिमला से प्रसिद्ध रंगकर्मी
.श्री जवाहर कौल ,सिरमौर के प्रसिद्ध गीतकार एवं लोक संस्कृति प्रहरी  डॉ.डी आर भारद्वाज ,पोंटा साहिब सिरमौर  वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखिका  श्रीमती रेणु  गोस्वामी , नाहन वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी श्रीमती मीनाक्षी वर्मा ,शिमला से वरिष्ठ लेखिका एवं साहित्यकार श्रीमती सुनिता जसवाल  ,
 पंचकुला  , वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका  श्रीमती नीलम सूर्या ,संगड़ाह सिरमौर से प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक
.डॉ.राजेन्द्र तोमर ,हरिपुरधार सिरमौर , लोक संस्कृति प्रमोटर श्रीमती संतोष ठाकुर ,हरिपुरधार सिरमौर के लोक संस्कृति संरक्षक ,गीतकार एवं साहित्यकार श्री नरेन्द्र छिंटा , शिलाई सिरमौर से  लोक गायिका एवं लोक संगीत प्रमोटर ,गीतकार
 मोनिका शर्मा ,नाहन सिरमौर से आधुनिक चित्रकला से जुड़े कलाकार वासिक शैख जी और गिरिपार शिलाई सिरमौर से युवा लोक गायक एवं संगीतकार शुभम् शर्मा शामिल थे