आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में विधायक सुखराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।चरणजीत सिंह ने बताया की आगामी 22 मई 2025 (गुरुवार) को “ऑपरेशन सिंदूर” में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा को जन-२ तक पहुँचाने के लिए पाँवटा साहिब में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद श्री अनुराग ठाकुर एवं पूर्व विस अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।चरणजीत ने बताया कि बाइक तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान पाँवटा साहिब से शुरू होकर मुख्य बाजार,Y पॉइंट,बद्रीपुर चौक,गोन्दपुर,राजबन,बांगरन,शिवपुर से होते हुए शहीद स्मारक बेहड़ेवाला में सम्पन्न होगी।उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामजिक संगठनों,शेक्षणिक संस्थाओं,युवा मोर्चा,एबीवीपी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 300 से अधिक बाइके व अन्य वाहनों सहित भाग लेंगे