सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है और किसी भी प्रकार के नशे के सौदागरों को नहीं बक्शा जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चार स्थानों से बिना परमिट की 45 बोतलें व् 25 लाइट लाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पहली घटना में पुलिस थाना राजगढ़ ने संदीप कुमार पुत्र कल्याण पोस्ट ऑफिस देवठी मझगांव तहसील राजगढ़ जसिकी आयु 40 वर्ष है इसकी दुकान से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की तो वहीं दूसरी घटना में पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने कुलदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह आयु 75 वर्ष , गांव व् डाकखाना दाड़ो देवरिया से 21 बोतल देसी शराब बरामद की। तीसरी घटना में थाना पुरुवाला की टीम ने रामपाल पुत्र नानक चंद निवासी भंगानी तहसील पोंटा के रिहायशी मकान से प्लास्टिक की केनी में 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। चौथी घटना में पुलिस थाना पोंटा साहिब की टीम ने अंकुश उर्फ़ मोनू ,निवासी गांव सूरजपुर डाकखाना पुरुवाला तहसील पोंटा के फ़ास्ट फ़ूड व् करियाने की दुकान से 12 बोतल देसी शराब और 20 लीटर लाहन बरामद किया है। इन चारों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमे दर्ज किये गए हैं और सभी मामलों की जाँच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत नेगी ने मामलों की पुष्टि करते हुए बतायाकि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।