भाजपा देश भर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के पराक्रम को लेकर शौर्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है इसी कड़ी में आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत तीनो मंडलों की संयुक्त बाइक रैलियों का आयोजन किया गया। ये बाइक रैलियां नाहन से माजरा ,काला अब से माजरा व् कटा सन से माजरा तक निकाली गयीं .इन रैलियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व् विधायक पोंटा सुखराम चोधरी ने सम्बोधित किया और इन रैलियों में भाग लिया। शम्भु वाला में जनसभा को सम्बोधित करते हुए अमुरग ठाकुर ने कहाकि मैं यहाँ देवभूमि हिमाचल से कहता हूँ कि पाकिस्तान वालों कान खोल कर सुन लो, अगली बार भारत पर आतंकी हमला करने की जुर्रत की तो पाकिस्तान में ना कोई जनाजा उठाने वाला मिलेगा ना उन जनाजों पर रोने वाला मिलेगा।
उसके बाद माजरा में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहाकि कांग्रेस व् कुछ विपक्षी डीके ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांग रहे हैं जबकि पाकिस्तान खुद अपनी तबाही की बात कर रहा है। ये दल लगता है पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने पी एम् मोदी के आज अमृत रेलवे स्टेशन उदघाटन को भी ऐतिहासिक बताते हुए कहा की इससे देश विकास की और तेजी से बढ़ेगा