Sirmaur Uday

विचार से विकास

एक पेड़ माँ के नाम ,अब महिलाएं करेंगी पौधरोपण व् उनकी देखभाल।अमृत मित्र व् एन यू एल एम के संयुक्त तत्वाधान में एक बड़ा कदम।

वूमेन  फॉर ट्रीज स्लोगन के साथ भारत सरकार  के हॉउसिंग व् अर्बन मंत्रालय तथा राष्ट्रीय  शहरी आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उदेशीय जहां पर्यावरण का सरंक्षण करना है वहीं संव्य सहायता समूह से जुडी महिलाओं की आर्थिकी को भी सुदृढ़ बनाना है। अमृत मित्र इनिशिएटिव के तहत एक पेड़ माँ  के नाम अभियान शुरू किया गया है जिसमे संव्य सहायता समूहों से जुडी महिलाएं जहां पौधरोपण करेंगी वहीं 3  वर्षों तक उनकी देखभाल भी करेंगी। अभियान के तहत उन्हें इस कार्य के लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी। जून में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे इसके लिए नगर  परिषद नाहन ने कार्य शुरू कर  दिया है। संव्य सहायता समूह की महिलाओं के साथ नगर में तीन स्थानों को चयनित किया गया है जहां पर पौधरोपण किया जायेगा। इसके लिए इन महिलाओं को कीट व् अन्य संबंधित सामग्री भी प्रदान की गयी है और साथ ही उन्हें अभियान बारे जागरूक भी किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश कुमार ने बतायाकि अमॄत मित्र के तहत यह अभियान जिला के शहरी क्षेत्रों में आरम्भ किया गया है और पौधरोपण स्थलों का चयन किया गया है। पौधरोपण में महिलाओं को जोड़ने का उदेशीय यह हैकि महिलाएं अधिक संवेधशील होती हैं व् प्रकृति सरंक्षण में अहम भूमिका निभा सकती हैं और साथ ही इन महिलाओं को इस कार्य के लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी। उलेखनीय हैकि एक पेड़ माँ  के नाम से जहां शहरी इलाकों में पर्यावरण सरंक्षण होगा वहीं संव्य सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहायता भी मिल सकेगी।