नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए बनने वाले अत्याधुनिक आवासीय भवन परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह परियोजना 10 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जिसमें दो ब्लॉक का निर्माण प्रस्तावित है।
सोलंकी ने बताया कि यह भवन विशेष रूप से महिला पुलिस थाना और सदर थाना, नाहन में कार्यरत पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 आवासीय इकाइयाँ होंगी, जिससे कुल 26 परिवारों को लाभ मिलेगा।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा”हमारे पुलिस जवान दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। उनका आरामदायक और सुरक्षित आवास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में यह भवन एक महत्वपूर्ण कदम है