Sirmaur Uday

विचार से विकास

हर्षवर्धन चौहान ने 26वीं जिला स्तरीय शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स एवम् कल्चर मेले में की शिरक़त,हलांह में पीएचसी का किया शुभारंभ

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पीएचसी हलांह का शुभारंभ करने के उपरांत शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल समिति द्वारा आयोजित 26वीं जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरक़त की।
इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने हलांह में शहीद कल्याण सिंह स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्राथमिकता के आधार पर दूरवर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में ढांचागत तथा स्टाफ सुविधा का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिये दूर अस्पतालों में न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से आने वाले समय में गांव के लोगों को आर्थिक तंगी के चलते उपचार से महरूम नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 19 करोड़ से शिलाई में निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा जिसके उपरांत नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी साथ ही इस अस्पताल में विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित नर्सों के रिक्त पड़े पदों को भी भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में 19 करोड़ की लागत से नाया-पिंजोड रोड का निर्माण किया जा रहा है