Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर में सडक जागरूकता को क्षेत्रीय परिवहन विभाग की अनूठी पहल ,सिनेमा घर में फिल्म से पहले मिलेगी सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी ,चलाया जायेगा वीडियो

सड़क सुरक्षा अभियान सड़क हादसों को रोकने और नुकसान कम करने के लिए भदे प्रभावी व् महत्वपूर्ण हैं। यह जागरूकता न केवल जीवन बचाती है बल्कि आर्थिक व् सामाजिक नुकसान को भी कम करती है। ट्रैफ़िक नियमों की पालना करके हम एक सुरक्षित और अधिक सुलभ यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। इसी उदेशीय को लेकर क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने सिरमौर में एक अनूठी पहल की है। आर टी ओ सिरमौर सोना चंदेल ने सेजिला में सिनेमाघरों में प्रत्येक फिल्म से पहले सड़क सुरक्षा को प्रदर्शित करने वाले विडीयो को दिखाना अनिवार्य किया है। जिला में वर्तमान में पोंटा साहेब में ढीशुम नाम से एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर चला हुआ है वहां पर सड़क सुरक्षा वीडियो दिखाना अनिवार्य किया है। प्रदेश में विभाग की यह अपनी तरह की अनूठी पहल की गयी है। ये सड़क सुरक्षा संदेश वीडियो विभाग ने उन्हें उपलब्ध कराये हैं और इनका संचालन भी शुरू हो गया है।
आर टी ओ सोना चंदेल ने बतायाकि आमजन को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करने के उदेशीय से यह पहल की गयी है और सम्भवत हिमाचल में पहली पहल है। इसके तहत सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा संदेश वाले वीडियो पर फिलं शो से पूर्व चलाये जायेंगे। इससे लोग जागरूक भी होंगे और जागरूकता से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। जिला में वर्ष 2024 में कुल 187 सड़क दुर्घटनाए हुई हैं जिनमे 79 लोगो की मौत हुई है और 236 लोग घायल हुए हैं सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ को कम करने में यह प्रयास महत्वपूर्ण साबित होगा।
उल्लेखनीय हैकि सिरमौर में केवल पोंटा साहेब में सिनेमाघर है जहां पर फिल्म से पूर्व सड़क दुर्घटनाओं से सावधानी वाले विभाग के वीडियो चलाना शुरू किया गया है।