Sirmaur Uday

विचार से विकास

ड्रॉप्स ऑफ़ होप सोसाइटी नाहन ने मई मास में किया 40 यूनिट रक्तदान

ड्रॉप्स ऑफ़ होप सोसाइटी नाहन जोकि युवाओं का एक संगठन है जोकि जिला सहित अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगो को रक्त उपलब्ध कराता है। इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के साथ साथ पी जी आई चंडीगढ़ ,पंचकूला ,मोहाली ,आई जी एम सी शिमला और एम एम यू मुलाना में भी खून की कमी को पूरा करने का प्रयास किया है। सोसाइटी के संस्थापक ईशान राव ने बतायाकि सोसाइटी द्वारा इस मई महीने में कुल 40 यूनिट रक्त जरूरतमंद लोगो को उपलब्ध करवाया है।