Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन डॉ वाई एस  परमार मैडिकल कॉलेज फिर चर्चा में। पिछले लगभग महीने से वरिष्ठ मैडिकल सुपरिंटेंडेंट का पद खाली ,व्यवस्था प्रभावित

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन का डॉ वाई एस परमार मैडिकल कॉलेज लगातार चर्चा में रहता आया है। चाहे फिर वो विस्तारीकरण बनाम शिफ्टिंग का मुद्दा हो या फिर कोई और। मैडिकल कॉलेज को लेकर जहां भाजपा ने इसके शिफ्टिंग को लेकर मुद्दा बनाया हुआ है औए कई आंदोलन किये जा चुके हैं वहीं कांग्रेस ने सुविधाओं के बढ़ाने को लेकर विस्तारीकरण की बात कही है। लेकिन इन आरोपों प्रत्यारोपों के बीच अब एक और विषय जुड़ गया है और वो है मैडिकल कॉलेज लगभग पिछले महीने से मैडिकल सुपरिंटेंडेंट यानि एम एस  का पद खाली  पड़ा है। यहां से वरिष्ठ एम एस  डॉ  अजय पाठक का तबादला सोलन में सी एम ओ  के तौर पर हुआ है और वो ज्वाइन भी कर  चुके हैं। लेकिन नाहन  मैडिकल कॉलेज में एम एस पद खाली  चल रहा है। किसी भी मेडिकल कॉलेज के लिए एम एस पद अति महत्वूर्ण होता है.लेकिन अब इस विषय पर पक्ष व् विपक्ष दोनों खामोश हैं साथ ही जनता भी चुप्पी साधे बैठी है। जबकि जन स्वास्थय  से जुड़े इस मामले पर तुंरत ध्यान देने की जरूरत थी