सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नशे को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस थाना रेणुकाकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कांडो फागड गांव में एक खेत से 1020 पौधे भांग /केनिबीज के बरामद करने में सफलता प्राप्त की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रेणुका को गुप्त सुचना मिली की गांव कांडो फागड (आंवल वाला )तहसील रेणुका जी जिला सिरमौर में लाल चंद पुत्र राम शरण अपनी निजी भूमि पर भांग के खेती करता है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए गांव कांडो फागड में लाल चंद के कब्जे वाली भूमि में दो खेतों से 1020 पौधे भांग /केन बीज पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इन सभी पौधों को गवाहों के समक्ष नष्ट भी कर दिया गया और आरोपी लाल चंद के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन एस नेगी में मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस की मुहीम लगातार जारी रहेगी।