प्रदेश सहित जिला सिरमौर में ग्रामीण रोजगार सेवक पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं और इनका वेतन आदि केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। लेकिन पिछले 5 महीनो से इन्हे वेतन नहीं मिल रहा है जिसके चलते इनकी जहां आर्थिकी गड़बड़ाने लगी है वहीं इन्हे फील्ड कार्यों में भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं के समाधान को लेकर आज इनका एक प्रतिनिधिमंडल खण्ड विकास अधिकारी परमजीत सिंह से मिला और अपनी वेतन सहित स्थायी नीति बनाने की मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण रोजगार सेवक मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जियो टेगिंग करते हैं ,कार्यों का आंकलन करते है और इनका मुख्य कार्य फील्ड वर्क है। लगभग तीन पंचायतों में एक ग्राम रोजगार सेवक का पद रखा गया है। ग्रामीण रोजगार सेवकों ने बतायाकि पिछले 5 महीनो से वेतन व् अन्य भत्ते आदि उन्हें नहीं मिले हैं जिसके चलते उनका जीवन यापन कठिन हो गया है। ऐसे में सरकार को उनकी जायज मांगों पर चिंतन करके उनके वेतन दिए जाएँ और साथ ही उनके लिए एक स्थायी नीति भी बनाई जाये