Sirmaur Uday

विचार से विकास

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने माजरा क्षेत्र में लिया कानून व्यवस्था का जायजा ,लोगो से की बात 

सिरमौर जिला के माजरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने आज पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने अन्य पुलिस के उच्च अधिकारीयों के साथ माजरा ,परदुनि ,फतेहपुर और कीरत पुर इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ने वहां लोगो के साथ बातचीत की और उनके कुशल क्षेम बारे जानकारी ली। और साथ ही शांति बनाये रखने की अपील भी की। उल्लेखनीय हैकि माजरा क्षेत्र में कीरतपुर  में युवती अपहरण मामले के बाद धारा  161  लगाई गयी है। उक्त मामले में युवती को लाया जा चूका है और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों को भी गिरफ्तार किया जा चूका है।