Sirmaur Uday

विचार से विकास

हरियाणा निवासी 2 युवकों से 9. 5 ग्राम चिट्टा काला अम्ब में बरामद

सिरमौर पुलिस का नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी है और इसी कड़ी में नाहन  पुलिस की एस  आई यू  टीम जब मोगी नंद सुकेती लिंक रोड बाइफरकेशन पर मौजूद थी तो टीम को विश्वसनीय सूचना  मिली कि  एक व्यक्ति जिसका नाम परमवीर है अपने साथी संजय शर्मा के साथ मिलकर मादक पदार्थों चिट्टा / हेरोइन बेचने का धंदा करता है और इस समय दोनों अपनी मोटर साइकल नंबर HR 04 h 7580 स्प्लेंडर को नागल सड़क मोड़ पर नायरा पेट्रोल पम्प सड़क के किनारे रोककरदो व्यक्तियों को मोटर  साइकल सहित पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम परमवीर पुत्र प्रेम सिंह निवासी अफसर कॉलोनी काला  अम्ब  तहसील नारायण गढ़ जिला अम्बाला व् संजय शर्मा पुत्र भगवान दास निवासी शिवालिक कॉलोनी तहसील नारायण गढ़ जिला अम्बाला हरियाणा बताया। उनके पास से 9. 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया जिसपर दोनों के खिलाफ थाना काला  अम्ब  में  एन डी पी एस  एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया है जहां से उन्हें 4  दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।