Sirmaur Uday

विचार से विकास

शिलाई क्षेत्र से गाड़ी में से 718 ग्राम अफीम डोडे बरामद

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है और इसी कड़ी में जिला के शिलाई क्षेत्र से एक गाड़ी से 718 अफीम डोडे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना शिलाई की टीम प्रभारी की अगुआई में गश्त पर थीजामली  रोन्हाट बाइफरकेशन जोकि एन  एच 707 पर यातायात चैकिंग  कर  रहे थे ,इस दौरान एक गाड़ी पिक अप नंबर HP 17 D-1355  जो द्राबिल  की तरफ से आ रही थी जिसे ट्रैफिक  चैकिंग  के लिए रोका गया।  चालक  ने अपना नाम नरेश पुत्र पंच राम ,निवासी शंखोली ,डाकघर खदकान्ह  ,तहसील शिलाई ,जिला सिरमौर बताया ,इस गाड़ी से बोरी में रखे 718 अफीम डोडे पाए गए। ओर नरेश कुमार इस बारे कोई क़ानूनी कागज पेश नहीं कर  पाया जिसपर आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस  एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर  रही है।