Sirmaur Uday

विचार से विकास

विद्युत विभाग में प्रदेश की बेटियां की सराहनीय सेवाएं

देव-भूमि हिमाचल  की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत लग्न ईमानदारी और काबिलियत के दम पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही है, जिसमें चाहें खेल का क्षेत्र हो ,शिक्षा का क्षेत्र हो, अन्तरिक्ष का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो,उच्च पदों पर पदस्थापित हो रही बेटियां हो इत्यादि अनेकों क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश की बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जो बेटियां समाज और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है इसी परिप्रेक्ष्य में आज हम हिमाचल प्रदेश की बेटियों का जिक्र करना चाहेंगे जो बेटियां हिमाचल प्रदेश विधुत विभाग जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों मे सराहनीय सेवाएं दे रही है, जिस विधुत आपूर्ति को बहाल करना खतरों से कम नहीं माना जाता है,इस चुनौती को देखकर भी हिमाचल की बेटियां विधुत विभाग में वर्षों से महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है,जो अनेकों बेटियां पूर्व में खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत का लौहा मनवा चुकी है, और तत्पश्चात खेल कोटे के माध्यम से विद्युत विभाग में सेवाएं प्रदान कर रही है,यह सभी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है, जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेटियां विधुत विभाग में सेवाएं देकर अपनी हिम्मत का परिचय दे रही है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है,अमूमन विधुत आपूर्ति को बहाल करते हुए वर्षों से अनेकों दुर्घटनाएं देखने एवं सुनने को मिलती हैं जिन दुर्घटनाओं में कम उम्र के अनेकों कर्मचारियों ने अपनी जान की बाजी लगाई है,इस प्रकार देव भूमि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने में अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ट कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इस प्रकार उन तमाम बेटियों के लिए भी सोचने एवं आत्मचिंतन करने का विषय है कि जो बेटियां घरो से वहार निकलने और मुसीबतें से घबरातीं है उन बेटियों को विद्युत विभाग में कार्यरत बेटियों की कार्यदक्षता, ईमानदारी, निडरता और हिम्मत से सीख लेनी चाहिए, ताकि वह भी भविष्य में इन बेटियों की तरह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने,जो बेटियां  बर्फ के बावजूद और तपती गर्मियों में भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा से पिछे नहीं हटती है और अपना कार्य बखूबी निभा रही हैं,तो वहीं जानकारी अनुसार विद्युत विभाग में बेटियां फिल्ड कर्मचारी ही नहीं बल्कि अधिकारियों के रूप में भी कार्यरत हैं जिसमें कनिष्ठ अभियंता,सहायक अभियंता इत्यादि उच्च पदों पर वर्षों से विद्युत विभाग में सराहनीय सेवाएं दे रही है।इस प्रकार देव भूमि की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में नजर आतीं हैं तो वहीं अपने माता-पिता और समाज को भी कहीं न कहीं गौरवान्वित महसूस करवा रही है।*स्वतन्त्र लेखक-ठाकुर हेमराज राणा सिरमौर*