Sirmaur Uday

विचार से विकास

छात्राओं से छेड़खानी मामले में पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने की सख्त कार्रवाई की मांग

राजगढ़ क्षेत्र में दो दर्जन छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले मे पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते  आरोपी अध्यापक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।विधायक रीना कश्यप ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षा व्यवस्था को कलंकित करती हैं, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।विधायक ने कहा कि वह इस निंदनीय घटना की घोर भर्त्सना करती हूं और पीड़ित बेटियों व उनके परिजनों के साथ पूरी तरह से खड़ी हूं।