Sirmaur Uday

विचार से विकास

राष्ट्रीय एकता शिविर गुजरात में सिरमौर  से अभिषेक और अशीमा चयनित

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक अभिषेक और श्री रेणुकाजी राजकीय महाविद्यालय से अशीमा का चयन गुजरात के वलसाड ज़िले के धरमपुर स्थित बरूमल में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) के लिए हुआ है। यह शिविर 27 जून से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित एन एस एस  स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस  डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य से कुल दस स्वयंसेवकों का चयन इस शिविर में हुआ है, जिनमें सिरमौर जिले से दो – अभिषेक (नाहन) और अशीमा (श्री रेणुकाजी) शामिल हैं। यह चयन उनके सेवा कार्यों, नेतृत्व क्षमता, एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर हुआ है।