Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले ट्रकों /डंपरों पर की गयी कड़ी कार्यवाई ,8 ओवर लोडिंग के किये चालान ,जबकि अन्य धाराओं सहित किये 27 चालान।

सिरमौर जिला पुलिस ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों व् नियमों की उलंघना करने वाले ट्रकों  व  डम्परों पर कड़ी कार्यवाई कर  रही है और खासकर जिला के पोंटा क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में कल रात्रि को पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी की अगुआई में पोंटा क्षेत्र के कई इलाकों पोंटा साहेब ,पुरुवाला ,तथा काला  अम्ब में माइनिंग के तहत बड़ी कार्यवाई अमल  में लायी गयी। पोंटा साहेब में क्रशरों से आ रहे ट्रक /डम्परों का औचिक  निरीक्षण किया गया ,इस औचक निरीक्षण में नियमों की उलंघना में ओवर लोडिंग के 8  चालान तथा अन्य धाराओं के तहत  19  चालान  किये गए। इस तरह से कुलमिलाकर 27  चालान किये गए। जिनको आगामी कार्यवाई के लिए अदालत में भेज दिया गया है।

एस पी सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बतायाकि नियमों को उलंघना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और पुलिस की कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी।