Sirmaur Uday

विचार से विकास

उत्तर भारत की ओडिशा के वाद सिद्धपीठ जगन्नाथ मंदिर नाहन में रथ यात्रा का हुआ आयोजन,मंदिर से पालकियों में निकले परिवार सहित भगवान जगन्नाथ ,चौगान से भव्य रथ में हुए आरूढ़

 जिला सिरमौर का मुख्यालय नाहन अपने धार्मिक स्थलों एवं मन्दिरों के लिए जाना जाता है। यहां बड़ा चौक में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर अपनी दिव्यता एवं भव्यता के लिए विख्यात है। यहां उड़ीसा के भगवान जगन्नाथ धाम की तर्ज पर शहर में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है जिसमें असंख्य श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी की पवित्र रथ यात्रा में शामिल तथा रथ को खींच कर स्वयं को धन्य समझते हैं। नाहन में यह यात्रा पिछले सोलह सालों से जारी है।
भगवान जगन्नाथ  भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं तथा उनका अवतरण उड़िसा के जगन्नाथ पुरी में हुआ।एक बार उनकी बहन सुभद्रा ने पुरी में भ्रमण की इच्छा जताई। भगवान जगन्नाथ जी ने दिव्य रथ सजा कर पुरी में उनको नगर परिक्रमा कराई तबसे ही वहां यह परम्परा जारी है।
नाहन में रथयात्रा समिति के प्रधान प्रकाश बन्सल बताते हैं कि नाहनवासी पूरा साल इस यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं तथा इसमें सभी धर्म/सम्प्रदाय के लोग भाग लेते हैं।शहर के प्रमुख स्थानों पर इस रथयात्रा का स्वागत किया जाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सुबह मंदिर पहुंचे और पालकियों की कांधा  देकर उन्हें रवाना किया। बिंदल ने इस अवसर पर बतायाकि नाहन  में यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और सभी लोग मिलजुलकर यात्रा में भाग लेते हैं ,उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश व् सिरमौर की उन्नति का आशीर्वाद भी माँगा।
स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भी इसमें शामिल हुए और पूजा अर्चना  में भाग लिया उन्होंने कहाकि  भगवान जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा रखें और खासकर अब बरसात में विशेष कृपा रखें।
रथ यात्रा में सांसद  सुरेश कश्यप व् उपायुक्त  सिरमौर प्रियंका वर्मा भी पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।