सिरमौर, भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों के लिए 800 कंबल वाली एक गाड़ी सिरमौर जिला से रवाना की। कश्यप ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मंडी जिला के विभिन्न इलाकों में त्रासदी के समय प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के सभी संगठन आत्मक जिलाअों में लगातार प्रभावित परिवारों के लिए राशन एवं बर्तन किट का निर्माण भी किया जा रहा है और भेजी भी जा रही है, अभी तक भाजपा ने 5000 से अधिक राशन किट और 1000 से अधिक बर्तन किट मंडी भेज दी है।