सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा भूस्खलन हुआ। यह घटना जिला शिमला को जोड़ने वाली हरिपुरधार–कुपवी सड़क पर घटी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।भूस्खलन के चलते सड़क किनारे खड़े दो वाहन पूरी तरह से मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम थी, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। जल शक्ति विभाग के कार्यालय पर भी खतरा मंडराने लगा है। मलबा कार्यालय की ओर बढ़ने से इसकी सुरक्षा दीवार ढह गई हैस्थानीय प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए मशीनरी मौके पर भेज दी है, साथ ही जल शक्ति विभाग के भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।