हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के ड्राइवर कंडक्टर संघ ने आज अपनी लंबित मांगों को लेकर अन्तर्राजीय बस स्टैंड पर गेट मीटिंग का आयोजन किया जिसमे सरकार से जल्द उनके बकाया ओवर टाइम की राशि के भुगतान का अनुरोध किया। जिला ड्राइवर कंडक्टर संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बतायाकि ड्राइवर व् कंडक्टर के ओवर टाइमकी राशि अभी तक पेंडिंग पड़ी है। और इसी मांग को लेकर गेट मीटिंग की गयी है यदि सरकार ने 31 जुलाई तक उनके ओवर टाइम की राशि का भुगतान नहीं किया तो सभी कर्मी केवल 8 घंटों की ड्यूटी देंगे ,