Sirmaur Uday

विचार से विकास

चिट्टे पर सिरमौर पुलिस की कड़ी कार्यवाई ,1 व्यक्ति व् 2 महिलाएं चिट्टे सहित गिरफ्तार

7.25 ग्राम चिट्टे के साथ पोंटा क्षेत्र निवासी गिरफ्तार सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है इसी कड़ी में जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक चिट्टा तस्कर शाहरुख़ पुत्र स्वर्गीय गुलजार निवासी भगवानपुर तहसील पोंटा चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा करता है ,इस सुचना परपुलिस  ने तुरंत कार्यवाई करते हुए उस व्यक्ति लो तलाशी ली और उसके घर सेसात दशमलव 25 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की ,आरोपी के विरुद्ध थाना माजरा में एन डी पी एस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर  रही है।
दो महिलाएं 14 ,19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार सिरमौर जिला पुलिस का नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है इसी कड़ी में जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पोंटा क्षेत्र की दो महिलाएं शहीदा बेगम पत्नी युसूफ गांव भगवानपुर तहसील पोंटा साहिब और उसकी बेटी हसीन फातिमा पत्नी अली जान निवासी फैजपुर तहसील छछरौली जिला यमुना नगर हरियाणा दोनों बड़े समय से भगवानपुर में चिट्टा\/चरस बेचने का धंधा करती हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए तलाशी ली जिसपर दोनों महिलाओं के कब्जे से 14 . 19  ग्राम चिट्टा /चरस तथा 8500 नकद राशि प्राप्त हुई। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना माजरा में एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर  रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि पुलिस की नशे के खिलाफ मुहीम आगे भी जारी रहेगी।