सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र चूडधार के कपाट आज से पूर्णतया बंद हो गए हैं। खराब मौसम ,बर्फबारी तथा अत्यधिक ठंड के चलते हर वर्ष की भांति 1 दिसंबर से आगामी अप्रेल माह तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। यह आदेश आज उपमंडल अधिकारी संगड़ाह ने जारी किये हैं। पिछले वर्ष भी खराब मौसम के चलते यहां की यात्रा में कई दुर्घटनाएं हुई थीं जिसको देखते हुए प्रशासन ने ये आदेश जारी किये हैं। इसके इलावा जो भी यात्री या श्रद्धालु इन आदेशों की पालना नहीं करेगा उसके विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्यवाई अमल में लायी जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है इन आदेशों की पलना करें और इस दौरान कोई यात्रा आदि चूड़धार की न करें।