Sirmaur Uday

विचार से विकास

जिला सिरमौर मार्शल आर्ट पेंचक सिलात की टीम नाहन से मंडी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता  के लिए रवाना

जिला सिरमौर मार्शल आर्ट पेंचक सिलात की टीम नाहन से मंडी के लिए रवाना हुई। 6 व 7 सात दिसंबर मंडी के पड्डल ग्राउंड में छठवीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 24 सदस्यीय टीम में 22 खिलाड़ी व एक कोच और एक टीम मैनेजर हैं। ये 22 खिलाड़ी सिरमौर की और से इस प्रतियोगिता में दम खम दिखाएंगे।

राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलात एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा हैं। सिरमौर के खिलाड़ी पेंचक सिलात खेल में पिछले कई वर्षों से उम्दा प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मेडल जीतते आ रहे हैं। इस बार भी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खासी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की हैं।

पेंचक सिलात राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त एक मार्शल आर्ट खेल है वर्तमान में बहुत लोकप्रिय है। मंडी में आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों से टीमें भाग लेने के लिए मंडी आ रही हैं।